Daily Current Affairs
महत्वपूर्ण दिन
- संघर्ष में यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस – 19 जून
- वर्ल्ड सौन्टेरिंग डे (World Sauntering Day)- 19 जून
अर्थव्यवस्था
- एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वित्त वर्ष 2020 में भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में अनुमान लगाया है कि वह 4 प्रतिशत फीसदी कम होगी।
पर्यावरण
- सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज रिसर्च, पुणे संस्थान के प्रतिवेदन के अनुसार, वर्ष 1901 से वर्ष 2018 तक की अवधि में भारत का औसत तापमान लगभग 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।
- सिज़ोथोरैक्स सिकुसीरुमेन्सिस नामक नई मछलियों की प्रजाति अरुणाचल प्रदेश राज्य में पाई गयी।
अंतरराष्ट्रीय
- हाल ही में UK ने नस्ली और असमानता मामलों से निपटने के लिए आयोग की घोषणा किया है।
- ‘बीपी’ कंपनी के वार्षिक समीक्षा के अनुसार, चीन के बाद, वर्ष 2019 में भारत दुनिया में प्राथमिक ऊर्जा खपत का दूसरा सबसे बड़ा विकास चालक था।
- UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में सबसे अधिक FDI आया है।
- वर्ष 2021-22 की अवधि के लिए एशिया-प्रशांत प्रदेश से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए निर्वाचित अस्थायी सदस्य भारत (आठवीं बार 184 वोट) बना।
- वर्ष 2021-22 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए निर्वाचित अस्थायी सदस्य भारत, आयरलैंड, मैक्सिको और नॉर्वे बने।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के नए निर्वाचित अध्यक्ष वोलकान बोज़कीर (तुर्की राजनयिक) बनाए गए।
- 12 देशों के साथ भारत ने संयुक्त राष्ट्र की “# वेरीफाइड” नामक संचार प्रतिक्रिया पहल और “कोविड-19 के समय में फर्जी खबर से लड़ने के लिए वैश्विक कार्रवाई के लिए आवाज उठाना” पहल का समर्थन किया।
- चौथे एशियाई पैरा गेम्स 2020 की मेजबानी बहरीन देश करेगा।
राष्ट्रीय
- 17 जून को वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने में मदद करने के लिए ग्रामीण स्थानिक प्रशासन को अनुदान के रूप में 28 राज्यों को 15,187 करोड़ रुपये आवंटित किए।
- कोविड-19 परीक्षण के लिए भारत की पहली चलनशील प्रयोगशाला इन्फेक्शीयस डीसीज डायग लैब (I-LAB) बनाई गयी।
- अन्य राज्यों से लौटने वाले प्रवासियों को आजीविका के अवसरों को पेश करने के लिए और जो छह राज्यों के 116 जिलों में लागू की जाने वाली केंद्र सरकार की नई योजना गरीब कल्याण रोज़गार अभियान का शुभारंभ किया गया।
व्यक्ति विशेष
- वित्त मंत्रालय द्वारा अधिसूचित, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के नए नामित निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह बने।
राज्य विशेष
- गुजरात राज्य सरकार ने ITI के लिए Digital पाठ्यक्रम लांच किया है।
- जम्मू-कश्मीर ने अपने कृषि उत्पादन विभाग का नाम बदल दिया है। यह कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग के नाम से जाना जाएगा।
- कर्नाटक सरकार ने हुबली शहर में विषाणु अनुसंधान और नैदानिक प्रयोगशाला की दूसरी इकाई का उद्घाटन किया।
- खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा महाराष्ट्र में नीरा और ताड़ गुड़ का उत्पादन करने की परियोजना शुरू की गई ।
- पंजाब राज्य सरकार ने उन जगहों पर माइक्रो-कंटेनमेंट ज़ोन बनाने का फैसला किया है, जहां पांच या अधिक कोविड-19 मामले पाए गए है।
- छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने रोका छेका तकनीकी को प्रभावी ढंग से लागू करने की घोषणा की है।
ज्ञान-विज्ञान
- अमरीका की स्पेसएक्स कंपनी ‘स्टारशिप’ नामक एक पानी पर तरंगने वाली अगली पीढ़ी की परिवहन प्रणाली तैयार कर रहा है जो लोगों को चंद्रमा, मंगल और पृथ्वी पर कहीं भी ले जाने के लिए सक्षम होगी।
बिहार करेंट अफ़्फ़ैर्स
- केंद्र सरकार ने बिहार राज्य से गरीब कल्याण रोजगार योजना की शुरुआत की है।
- राज्य के मोतीपुर (समस्तीपुर) पंचायत को नाना जी देशमुख राष्ट्रीय ग्राम गौरव सम्मान दिया गया है।
- राज्य के मुजफ्फरपुर जिला कोर्ट में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खुदखुशी के मामले में कारण जौहर और अन्य पर परिवाद दायर किया गया है।
- बिहार कृषि विश्वविद्यालय, भागलपुर के द्वारा बैगन सब्जी के नई उत्तम प्रजाति “सबौर कृष्ण काली” को अनुशंसित किया गया है।
- देश की ITC और अजंता शू कंपनी बिहार में अपना प्लांट लगाने जा रही है।
- हाल ही में राज्य के मुजफ्फरपुर जिला में चमकी बुखार के लिए जागरूकता फैलाने के लिए “चमकी को धमकी” नामक कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
- हाल ही में राज्य में 18 जून 2020 को अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती मनाई गयी।
सामान्य ज्ञान
- डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) – स्थापना: 30 अक्टूबर 2006; मुख्यालय: नई दिल्ली
- भारतीय रेलवे – स्थापना: 16 अप्रैल 1853; मुख्यालय: नई दिल्ली
- पीलीभीत व्याघ्र परियोजना इस राज्य के पीलीभीत जिला और शाहजहाँपुर जिला में स्थित है – उत्तर प्रदेश
- कज़ाख़स्तान – राजधानी: नूर-सुल्तान (अस्ताना); मुद्रा: टेंगे
- अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) – स्थापना: 17 जुलाई 1998; मुख्यालय: हेग, नीदरलैंड
- भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) – स्थापना: 2 अप्रैल 1990; मुख्यालय: लखनऊ, उत्तर प्रदेश
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) – स्थापना: वर्ष 1945; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के पांच स्थायी सदस्य – फ्रांस, चीन, रशिया, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की सदस्य संख्या – 15 (दो साल के कार्यकाल के लिए चुने जाने वाले 10 अस्थायी सदस्यों के साथ)
Discussion about this post